03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्र स्वास्थ्य ढांचे में सुधार पर 23,220 करोड़ रुपये खर्च करेगा, बच्चों की सेहत पर ध्यान

एफएनएन,  नई दिल्ली : केंद्र सरकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 23,220 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर रही है. इसमें बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा. इस योजना में जिला और उप जिला स्तर पर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जब संवाददाताओं को संबोधित किया तो इन सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे में सुधार की इस योजना का ब्योरा दिया. ऐसे वक्त जब कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के बड़े पैमाने पर प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, तब सरकार की ओर से यह पहल सामने आई है. सीतारमण ने कहा कि आवश्यकता को देखते हुए आपातकालीन तैयारियों के तहत बच्चों और महामारी से जुड़ी देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा.

सीतारमण ने कहा कि आईसीयू बेड , ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा को जिला और उप जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों, नर्स, एंबुलेंस, मेडिकल ऑक्सीजन, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. वित्त मंत्री ने कहा, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, टेली संपर्क और एंबुलेंस सेवाओं के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे. टेस्टिंग क्षमता, जीनोम सीक्वेंसिंग और निगरानी की क्षमता मजबूत की जाएगी.

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img