03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसी महीने या फिर जनवरी में आएगी सीबीएसई डेटशीट, स्टूडेंट्स यहां चेक करें ताजा अपडेट

एफएनएन, नई दिल्ली : सीबीएसई स्टूडेंट्स की निगाहें इस वक्त 10वीं, 12वीं की डेटशीट (CBSE Board Exam 2024 Date Sheet) पर टिकी हुई हैं। स्टूडेंट्स बड़ी बेसब्री से दसवीं, और बारहवीं परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ताजा अपडेट यह है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board of Secondary Education, CBSE) द्वारा अब जल्द ही टाइमटेबल की घोषणा की जा सकती है।

सीबीएसई बोर्ड इसी महीने यानी कि दिसंबर में टाइमटेबल जारी कर सकता है, क्योंकि आमतौर पर शेड्यूल करीब डेढ़ महीने पहले रिलीज किया जाता है, चूंकि परीक्षा फरवरी में होनी है। इसलिए उम्मीद है कि यह कभी भी रिलीज हो सकती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह टाइमटेबल दिसंबर के पहले सप्ताह में भी रिलीज हो सकती है। हालांकि, सीबीएसई 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को इस बात को याद रखें कि अभी बोर्ड ने परीक्षा के टाइमटेबल जारी होने की तारीख और समय की कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए इस बात को ध्यान रखें। वहीं जनवरी में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

CBSE 2024 Date Sheet: सीबीएसई डेटशीट में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम की डेटशीट में परीक्षा तिथि एवं समय, विषय कोड, परीक्षा दिशानिर्देश, विषय सूची सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगी।

CBSE 2024 Date Sheet: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे डेटशीट

cbse.gov.in

Cbse.nic.in

CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर कक्षा 10 या 12 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी। अब शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img