03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन, गुजरात में सात स्थानों पर छापेमारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने मामले में गुजरात में सात स्थानों पर छापेमारी की. इनमें आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा शामिल हैं. मामले में अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि सीबीआई ने सुबह आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा में संदिग्धों के परिसरों में छापेमारी की.

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल और न्यूज पेपर के पत्रकार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि ओएसिस (Oasis) स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए हजारीबाग का सिटी कोर्डिनेटर बनाया गया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अन्य पांच लोगों से पूछताछ जारी

अधिकारियों के मुताबिक वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का सेंटर कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने बताया कि CBI पेपर लीक मामले जिले के पांच अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, अधिकारियों ने पत्रकार जमालुद्दीन अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को कहा अंसारी को कथित तौर पर प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई ने 6 एफआईआर दर्ज कीं

बता दें कि सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में छह FIR दर्ज की हैं. इतना ही नहीं जांच एजेंसी ने बिहार और गुजरात में एक-एक और राजस्थान में तीन मामले अपने हाथ में लिए हैं. गौरतलब है कि नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन एनटीए करती है. इसे सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के संस्थानों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य संबंधित कोर्स में एडमिशन देने के लिए कराया जाता है.

5 मई को आयोजित कई की गई थी परीक्षा

इस साल NEET-UG का एग्जाम 5 मई को देशभर के 571 शहरों में 4,750 सेंटर पर आयोजित किया गया था. इस परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. हालांकि, बाद मामले में अनियमिताओं के आरोप लगे. मामले में सीबीआई ने 23 जून FIR को दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली और जबलपुर एयरपोर्ट के बाद अब राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भी छत गिरी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Topics

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img