स्पेशल

रुहेलखंड के ‘जलपुरुष’ जयदीप बरार, 85+ उम्र में भी वही जिद, जज्बा, जुनून बरकरार

प्रेरणा कथा पिछले दस साल से पश्चिमी बैगुल नदी के खमरिया घाट पर सामूहिक श्रमदान से बनवाते आ रहे कच्चा बांध खमरिया घाट पर पक्का बांध...

बरेली में भी कई दशकों तक कायम रहा है ‘खयालगोई’ का सुनहरा दौर, अब इतिहास बनी संगीत की यह विधा

वरिष्ठ उर्दू-हिंदी साहित्यकार-लेखक साहूकारा निवासी रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' बताते हैं कि उनके पिता देवीप्रसाद गौड़ 'मस्त' भी प्रसिद्ध ख्यालगो थे। प्राचीन काल में सूफी-संतों ने ख़यालगोई की विधा को प्रारंभ किया था। बाद में यह विधा बरेली में भी खूब पनपी। दरअसल, खयालगोई विद्या में दो दल कलगी और तुर्रा होते हैं। कलगी दल वाले शक्ति और तुर्रा दल वाले ब्रह्म के उपासक माने जाते हैं। वाद्य यंत्रों में चंग और चमेली का प्रयोग आम है। 
spot_imgspot_img

स्प्राउट्स SIT ने किया यूएस के फर्जी विश्वविद्यालयों की नकली मानद डॉक्टरेट डिग्रियों का भंडाफोड़!

स्प्राउट्स SIT ने पाया कि 'शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी' केवल नाम का एक संस्थान है, जिसका कोई शैक्षणिक अस्तित्व नहीं है। यह संस्थान प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के नाम की नकल कर लोगों को धोखा दे रहा है। इसका उद्देश्य केवल मोटी रकम लेकर अवैध डिग्रियां बेचना है।

उम्र से पहले ही बूढ़ी हो रहीं महिलाएं, चौंका देगी आपको ये रिसर्च रिपोर्ट

जलवायु परिवर्तन न सिर्फ पर्यावरण और जीव-जंतुओं को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी गहराई से पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में एक अध्यन में सामने आया है कि बढ़ते तापमान और नमी ना सिर्फ हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों (Internal Organs) को प्रभावित कर रहे हैं।

प्रतिभा: उम्र की कच्ची, संगीत की पक्की साधिका हैं बरेली की छोटी-प्यारी ‘सुर कोकिला’ श्रेया प्रभजोत

बहुत से लोग शायद कल्पना भी नहीं कर पाएंगे कि अपने पैरेंट्स और टीचर्स की सोन चिरैया 15 साल की श्रेया बच्ची की छबि से बहुत ऊपर उठकर अब तक कई बड़े म्युजिकल मंचों पर गजल और गीतों की सुरीली-दमदार प्रस्तुतियां देकर बार-बार अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं।

बरेली के हिंद टॉकीज के मालिक, फिल्म निर्माता नरेन्द्र कपूर निन्नी के बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों से थे करीबी ताल्लुकात

नरेंद्र नाथ कपूर के पिता प्रेम नाथ कपूर ने भी हातिमताई जैसी 20 फिल्में लाहौर में बनाई थी। वह भी पृथ्वी राज कपूर के मित्र थे। बरेली में रोडवेज के महाप्रबंधक रहे उनके रिश्तेदार रोशन लाल के कहने पर प्रेम नाथ कपूर अपने पुत्र प्राण नाथ कपूर और नरेंद्र नाथ कपूर के साथ बरेली आ गए।

कमाल के कार रेसर थे बरेली के कमाल अहमद करीम, गांधी के हत्यारे गोडसे की विंटेज कार कबाड़़ी से खरीदकर जीती थीं 80 से ज्यादा कार...

कमाल साहब के पास 1890 मॉडल की हैम्बर्ग कार भी थी जो कोयले की भांप से लकड़ी के तीलियों वाले पहियों पर चलकर तीन किलोमीटर का एवरेज देती थी। इसे बाद में उन्होंने वियर किंग विजय माल्या को बेंच दिया था। पेशे से इंजीनियर कमाल अहमद करीम लखनऊ से महेंद्रा कंपनी की वर्कशॉप में बरेली आए थे। रोडवेज की बसों की कभी इसी वर्कशॉप में रिपेयरिंग होती थी। बाद में महेंद्रा का वर्कशॉप अन्यत्र शिफ्ट होने पर कमाल अहमद ने नौकरी छोड़कर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, बरेली के पीछे अपना वर्कशॉप खोल लिया था।

‘ऑस्कर’ में गूंजेगी यूपी के मंझे हुए कलाकार अर्जुन सिंह के जीवंत अभिनय की गूंज

"ला पता लेडीज'' फिल्म की मुख्य विषय वस्तु पर्दे/घूंघट के कारण दुल्हनों की अदला-बदली तो है ही लेकिन एक और महत्वपूर्ण पहलू पर दर्शकों और समीक्षकों का बहुत कम ध्यान गया है, वह है दहेज प्रथा। जया के खलनायक पति प्रदीप कुमार के पिता की भूमिका निभाने वाले 'अर्जुन सिंह' के लिए यह फिल्म एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।