गोपेश्वर नगर में वायरल अश्लील एमएमएस कांड में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी युवक की तलाश

एफएनएन, चमोली: गोपेश्वर नगर में कई दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रहे अश्लील एमएमएस में से एक वारयल एमएमएस पर गोपेश्वर थाने में एक युवती द्वारा तहरीर दी गई है. तहरीर के आधार पर नगर के ही एक युवक के ऊपर विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवती ने तहरीर में बताया कि उक्त युवक के द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है,

गोपेश्वर थाने के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक युवती थाने में यह शिकायत ले कर आई थी, कि एक युवक द्वारा चुपके से उसका न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के ऊपर आईपीसी की धारा 354A, 354C और 509 में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही उक्त युवक की तलाश शुरू कर दी गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विदित हो कि गोपेश्वर नगर में इन दिनों कई अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें चर्चाओं में हैं. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है. अभी भी पुलिस द्वारा अन्य वायरल हो रही अश्लील वीडियो की जांच की जा रही है. इन वीडियो में दिखाए दे रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई कर सकती है. वहीं नगर में वायरल हो रहे इस प्रकार के वीडियो को लेकर लोगो में भी खासा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह का कृत्य कर नगर को बदनाम किया जा रहा है. ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये.

ये भी पढ़ें:- मासी में रामगंगा नदी में डूबने से नव दंपति की मौत, नोएडा से पूजा में शामिल होने घर आए थे

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img