03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: पॉश सोसायटी ओमेक्स रिवेरा में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: सोमवार शाम शहर की पॉश सोसायटी ओमेक्स रिवेरा में नामचीन परिवारों के बच्चों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एफ-23, पांच मंदिर रोड रुद्रपुर निवासी विनोद कुमार चावला ने बताया कि उनके भाई राजेश चावला ओमेक्स रिवेरा, कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका भतीजा माधव चावला 17 साल का है। सोमवार शाम को वह सहपाठियों के साथ टयूृशन के लिए ओमेक्स कालोनी में ही अध्यापक के घर गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह टयूशन पढ़कर अध्यापक के घर से बाहर आया तो कार में सवार लोगों ने उस पर हमला कर दिया, वह उसे पीटते हुए कार से अगवा करने का प्रयास करने लगे। भतीजे माधव के सहपाठियों ने शोर मचाया तो आरोपितों ने उनको भी पीटा, साथ ही पिस्टल तथा अन्य हथियार तान दिए। आरोप है कि आरोपितों में एक गोटिया, रुद्रपुर निवासी तोहित बेग भी था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे, साथ ही तोहित बेग समेत अन्य पर अपहरण का प्रयास, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक पंतनगर सुंदरम शर्मा ने बताया कि तोहित और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मोबाइल लेने गई आठ साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने की दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची ने भाग कर बचाई जान

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img