03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Car Tips: अचानक सड़क पर बंद हो गई कार, जम्प स्टार्ट करने के लिए अपनाएं 5 आसान तरीके

Spread the love

 

एफएनएन, नई दिल्ली: कार से सफर करना बहुत से लोगों को पसंद होता है। बहुत से लोग तो कार से ही शिमला, मनाली और लद्दाख तक चले जाते हैं। कभी ऐसा हो कि आप अपनी कार को किसी दूर दराज इलाके में ले जाएं और बैटरी लो होने की वजह से कार स्टार्ट नहीं होती है और जहां पर आपकी कार बंद हो गई है वहां आस-पास मैकेनिक भी न मिले। इस दौरान आप अपनी गाड़ी को किस तरह से जम्प स्टार्ट कर सकते हैं, इसके बारे में हम यहां पर बता रहे हैं।

1. डिग्गी में रखें जम्पर केबल

आपको हमेशा अपनी गाड़ी की डिक्की में जम्पर केबल जरूर रखें। इसकी जरूरत तब पड़ती है, जब आपके वाहन को जम्पस्टार्टिंग की जरूरत होती है। हमेशा इसका एक केबल का सेट जरूर रखें।

2. दूसरी कार की पड़ेगी जरूरत

जब आपकी कार अचानक बीच सड़क पर बंद हो जाए तो उसे जम्प स्टार्ट करने के लिए आपको दूसरी गाड़ी की जरूरत पड़ेगी। आते जाते किसी गाड़ी को रुकवाएं और उनसे मदद मांगे। फिर दोनों कारों को न्यूट्रल में पार्क करें और दोनों कारों का इग्नीशन बंद कर दें। इसके बाद दोनों कारों में पार्किंग ब्रेक लगाएं। कार को जम्प स्टार्ट करने के लिए आपको जम्पर केबल्स को तरीके से कनेक्ट करें।

3. बैटरी से ऐसे कनेक्ट करें जम्पर केबल

जम्पर की लाल क्लिप को अपना कार की बैटरी के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें। यहां पर आपको POS या + साइन दिखाई देगा, जो निगेटिव टर्मिनल से बड़ा होगा। फिर दूसरा लाल क्लिप को दूसरी कार के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें। काली क्लिप में से एक दो दूसरी कार की बैटरी के नेगेटिव टर्मिनल से और आखिरी ब्लैक क्लिप को अपना कार की बिना पेंट की हुई मेटल से जोड़ दें।

4. पहले दूसरी कार स्टार्ट करें फिर अपनी

जम्पर केबल को कनेक्ट करने के बाद दूसरी कार स्टार्ट करें और उसके इंजन को कुछ मिनट के लिए चलने दें। इसके बाद अपनी कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें। अगर आपकी कार स्टार्ट नहीं होती है, तो चेक करें कि केबल सही तरीके से कनेक्ट हुए है या नहीं। जब दूसरी कार का इंजन कम से कम पांच मिनट तक चल जाए तब अपनी कार कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें।

5. कार स्टार्ट होने के बाद इंजन न करें बंद

अगर आपकी बंद हुई कार जम्प स्टार्ट से शुरू हो जाती है, तो अपनी कार का इंजन बंद न करें। उसे करीब 15 मिनट तक ड्राइव करें, जिससे आपकी कार की बैटरी चार्ज हो सकें।

अगर आपकी कार इन सभी चीजों को फॉलो करने के बाद भी स्टार्ट नहीं होती है, तो फिर उसे आपको मैकेनिक को दिखाना पड़ेगा।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img