03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वृंदावन दर्शन को जा रहे शाहजहांपुर के चार युवकों की कार खड़ी ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत

Spread the love

एफएनएन, मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में बरेली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के 4:00 बजे भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी. इससे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. कार सवार सभी लोग शाहजहांपुर से वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे.

शाहजहांपुर के रहने वाले 4 लोग सौरव गुप्ता उम्र 33 वर्ष, निकुंज गुप्ता उम्र 27 वर्ष, राजन गुप्ता उम्र 31 वर्ष, राजा भारद्वाज उम्र 30 वर्ष वृंदावन जाने के लिए अपनी गाड़ी से निकले थे. सोमवार तड़के राया थाना क्षेत्र केशवपुर के पास बरेली-आगरा हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी. तभी शाहजहांपुर से आ रही कार तेजी से ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हादसे में 3 लोगों सौरव गुप्ता, निकुंज गुप्ता, राजन गुप्ता, की मौत हो गई, जबकि, राजा भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img