03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कृषि कानूनों को रद करने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी, आंदोलन जारी रखने पर किसान अड़े

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से सरकार और किसानों के बीच पिछले 14 महीने से चल रहा टकराव खत्म होने की उम्मीद बनी है। 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के विधेयकों को आगामी संसद सत्र में पेश किया जाएगा। भारत सरकार ने 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए लोकसभा बुलेटिन में द फार्म लाज रिपील बिल, 2021 को सूचीबद्ध किया गया है। संसद के दोनों सदनों से कानूनों की वापसी का विधेयक पारित होने के बाद उस पर राष्ट्रपति अंतिम मुहर लगाएंगे। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही उसे गजट में प्रकाशित किया जाएगा।

लोकसभा बुलेटिन के अनुसार द फार्म लाज रिपील बिल, 2021 विधेयक ‘किसान’ उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020, किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन समझौता, कृषि सेवा अधिनियम, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 को निरस्त करने के लिए पेश किया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में तीन कृषि कानूनों को निरस्त करेगा और आवश्यक विधेयक लाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर काम करने के लिए एक समिति का गठन करेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img