Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 8 गंभीर घायल

गंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 8 गंभीर घायल

एफएनएन, उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई. बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है. हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है.

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे. अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई. यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए.

बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी. सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है. बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है. देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं. पहाड़ी मार्ग होने से हल्की सी चूक हादसों की वजह बन जाती है, ऐसे में सावधानी ही बचाव है.

गौर हो कि 22 मई को पौड़ी जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी घायलों को उपचार दिया गया.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments