03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तीमारदारों पर कम होगा बोझ, मरीजों को मिलेगी बड़ी सहूलियत, उत्तराखंड में जल्द लागू होगी रेफरल नीति

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: सरकारी अस्पतालों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और मरीजों की सुविधा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एक रेफरल नीति तैयार की है. जिसके तहत अब किसी भी अस्पताल के चिकित्सक किसी गंभीर मरीज को एक से दूसरे अस्पताल में रेफर करके उस मरीज को अपने हाल पर नहीं छोड़ सकते हैं. चिकित्सकों दूसरे अस्पताल के नोडल अधिकारी से बाचचीत करनी होगी. उस अस्पताल में बेड की उपलब्धता की जानकारी लेनी होगी. तभी दूसरे अस्पताल में मरीज को रेफर किया जा सकता है.

देहरादून राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा पहली बार दून अस्पताल के बीच रेफरल सिस्टम के दिशा निर्देश जारी हुए हैं. उन्होंने बताया इस नीति के बनने से पहले भी अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत चलती रहती थी. अनावश्यक रूप से किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया जाता था. गंभीर स्थिति के मरीज को इमरजेंसी के चलते रेफर भी करना पड़े तो मरीज को स्थानांतरित करने से पूर्व दूसरे अस्पताल से सामंजस्य बनाते हुए, बेड की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली जाती थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कई बार मरीज भी बेड की उपलब्धता की जानकारी अपने आप जुटा लेते हैं, जो की अच्छी बात है. डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया केंद्र सरकार की तरफ से रेफरल नीति जारी की गई है, जिसको दून अस्पताल में लागू करने के लिए पूरे प्रयास किया जा रहे हैं. उन्होंने बताया यह नीति मरीजों के हितों के लिए है. जिस अस्पताल में भी मरीज को रेफर किया जाएगा, उस अस्पताल से रेफरल नीति के तहत बेड की उपलब्धता की जानकारी पहले ले ली जाएगी. उन्होंने बताया कोई भी डॉक्टर यह नहीं चाहता कि अनावश्यक रूप से मरीज को रेफर किया जाए, लेकिन अगर किसी गंभीर मरीज को आइसीयू की जरूरत है और आईसीयू उपलब्ध न हो तो ऐसे मामलों में मरीज को रेफर करना जरूरी हो जाता है. इसी तरह अगर अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सक का अभाव है तब भी मरीज को स्थानांतरित करने की नौबत आ जाती है. उन्होंने बताया अति शीघ्र दून मेडिकल कॉलेज की तरफ से इस संबंध में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी चिकित्सकों को रेफरल नीति के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाएगा.

पढ़ें- युद्ध स्तर पर चल रहा गर्जिया माता मंदिर के टीले का जीर्णोद्धार, श्रमिकों ने खुद बढ़ाए काम के घंटे, 1 जुलाई से हो सकते हैं दर्शन

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img