03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Spread the love

एफएनएन, बरेली : मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्‍शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला। सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए बड़ी संख्‍या में फोर्स तैनात रही। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्‍तैदी से डटे रहे। अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

बता दें कि दो अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम नेे भड़काने वाला भाषण दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। हमारी संख्‍या कम थी लेकिन, इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी। इस भाषण के बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जुलूस में लगे थे पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे: चुनाव परिणाम आने के बाद सपा विधायक शहजिल इस्लाम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से भी वह विवादों में आ गए थे। दरअसल विधायक बनने के बाद सपा विधायक का जुलूस निकला था। जुलूस के जश्न के दौरान शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दे दिया था।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img