Wednesday, June 18, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में फिर हैवानियत, ओडिशा की युवती को दरिंदे गैंगरेप के बाद सड़क...

दिल्ली में फिर हैवानियत, ओडिशा की युवती को दरिंदे गैंगरेप के बाद सड़क किनारे फेंक गए

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में ओड़िसा की एक युवती से दुष्कर्म कर दरिंदे उसे सड़क किनारे फेंक गए। युवती को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है।

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में शुक्रवार सुबह नौ सेना के एक अधिकारी ने एक युवती को बदहवास हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है और अज्ञात दरिंदों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचने की कोशिश में जुटी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौसेना के एक अफसर ने पुलिस को युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडितल जांच में युवती के निजी अंग से अत्यधिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। तफ्तीश के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है।

करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताए वह दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया या चुरा लिया गया। उसके बाद से वह न तो पुलिस और न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं भी सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायल हालत में सराय काले खां में मिली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुष्कर्म का लग रहा है। पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। उन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments