03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मशहूर भारतीय मूर्तिकार राम वनजी सुतार के निधन से कला जगत में एक युग का अंत

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्लीः मशहूर भारतीय मूर्तिकार राम वनजी सुतार के निधन से कला जगत में एक युग का अंत हो गया है. 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके राम सुतार जी ने 17 दिसंबर, 2025 की मध्यरात्रि को नोएडा स्थित अपने निवास सेक्टर 19 पर अंतिम सांस ली. वो सितंबर से बीमार चल रहे थे. 100 साल 10 महीने की उम्र पूरी करके राम सुथार जी ने अंतिम सांस ली. सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास में दोपहर 12 बजे के करीब अंतिम संस्कार होगा.

​राम सुतार का जन्म 19 फरवरी, 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडूर गांव में हुआ था. उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से शिक्षा प्राप्त की और अपने सात दशक के लंबे करियर में भारतीय मूर्तिकला को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया.

उनकी सबसे महत्वपूर्ण कृतियां​

  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा, जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है.
  • संसद के बाहर ध्यानमग्न मुद्रा में बैठी गांधीजी की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा.
  • मध्य प्रदेश के गांधी सागर बांध पर स्थित 45 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा
  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराजा सुहेलदेव सहित सैकड़ों महापुरुषों की प्रतिमाएं

सम्मान और पुरस्कार​
भारत सरकार और विभिन्न राज्यों की ओर से उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया है. ​राम वनजी को पद्म भूषण (2016), ​पद्म श्री (1999), ​टैगोर सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार (2016) देकर सम्मानित किया गया.

‘महाराष्ट्र भूषण’ से हुए सम्मानित
​महाराष्ट्र भूषण (2025) अभी हाल ही में, नवंबर 2025 में उन्हें महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार ‘महाराष्ट्र भूषण’ से उनके घर जाकर सम्मानित किया गया था. राम सुतार जी ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, फ्रांस और इटली सहित दुनिया के कई देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित कर भारत का नाम रोशन किया. 100 वर्ष की आयु में भी वे सक्रिय थे और कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहे थे.

बेटे ने बताया, सितंबर से बीमार चल रहे थे
उनके बेटे अनिल सुतार ने पिता के बारे में कई जानकारियां दीं. राम सुतार के बेटे का कहना बुधवार/गुरुवार की रात को 1:30 बजे उनका निधन हुआ, उस समय हम सब उनके पास बैठे हुए थे. पहले ऑक्सीजन कम थी जो 40 तक पहुंच गई, ब्लड प्रेशर भी 31 हो गया. डेढ़ बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्होंने बताया कि वो सितंबर से बीमार चल रहे थे.

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img