03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में जीजा ने युवक को मारी थी गोली, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छह दिन पहले युवक को संदिग्ध रूप से गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को दो गोली मारी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपियाें को जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि वार्ड सात आजादनगर निवासी प्रताप ने 23 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 20 जुलाई की शाम उनके बेटे विशाल को अरविंद ने अपने घर बुलाकर गोली मारी थी। अरविंद के साथ ही उसका दोस्त प्रकाश भी मौजूद था। घायल विशाल का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने अरविंद निवासी आजादनगर मूल निवासी शरीफ नगर इट्टव्वा थाना देवरनिया बरेली और प्रकाश सागर निवासी बड़ी शाही गांधीनगर थाना शाही बरेली को शिवनगर श्मशान घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अरविंद की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया गया।

घटना वाली रात विशाल को अपने घर ले गया था मुख्य आरोपी

पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसने पिस्टल और गोलियां गौरव कश्यप निवासी आजादनगर से खरीदी थी। इस पर गौरव को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि घायल विशाल का अरविंद की साली से प्रेम प्रसंग था। घटना वाली शाम आरोपी अरविंद घायल विशाल को अपने घर ले गया था और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में अरविंद ने दो गोली विशाल को मारी थी। जांच में सामने आया है कि घटना के समय अरविंद की साली भी मौजूद थी। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहां पर एसएचओ भारत सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…नम आंखों से परिवार ने दी बलिदानी चंद्र मोहन सिंह को अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img