03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नम आंखों से परिवार ने दी बलिदानी चंद्र मोहन सिंह को अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

Spread the love

एफएनएन, डोईवालाः भारत-चीन पर शहादत हुए डोईवाला के आईटीबीपी इंस्पेक्टर चंद्र मोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज 27 जुलाई को निवास स्थान पर पहुंचा. इस दौरान सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े. इंस्पेक्टर चंद्र मोहन इन दिनों हिमाचल प्रदेश के रिकांग पियो में स्पीति घाटी लाहौल में भारत पोस्ट पर तैनात थे. मूल रूप से चंद्र मोहन तल्ली कांडई, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं. जबकि पिछले 20 साल से डोईवाला रह रहे थे.

25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर (LAC) करग्युपा नाले को पार करने के लिए अस्थायी पुल बनाते समय उत्तराखंड निवासी आईटीबीपी इंस्पेक्टर चंद्र मोहन सिंह नेगी पैर फिसलने से नाले में बह गए थे. आईटीबीपी के जवानों ने तुरंत चंद्र मोहन सिंह को रेस्क्यू किया और आर्मी अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. शुक्रवार को जवान के निधन की सूचना उनके परिजनों को दी गई थी.

आज शनिवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया, जहां से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान डोईवाला के दुर्गा चौक लाया गया. जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला और सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि इस दुख की खड़ी में देश, उत्तराखंड सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है. जो भी सरकार की ओर से शहीदों के लिए घोषणा है, वह पूरी की जाएगी.

पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बलिदानी चंद्र मोहन सिंह 55 साल के थे. उनका एक बेटा 26 साल है जो दुबई में नौकरी करता है. जबकि बेटी 23 साल की है. उन्होंने बताया कि चंद्र मोहन सिंह का व्यक्तित्व बेहद मिलनसार था. उनका एक भाई देवेंद्र सिंह नेगी डोईवाला कोतवाली में हेड कॉन्स्टेबल है. आईटीबीपी इंस्पेक्टर चंद्र मोहन सिंह 24 सितंबर 1987 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे.

ये भी पढ़ेंः- बेटी होने पर पति ने घर से निकाला, मांगे पांच लाख, फिर दिया तीन तलाक

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img