

कृष्णानगर काॆलोनी में धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तजन हुए सम्मिलित, श्रद्धा भाव से लिया भोजन प्रसाद
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। श्री भागवत् सेवा समिति के तत्वावधान में शहर की कृष्णानगर कालोनी में सहस्रचण्डी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का 8 दिवसीय अनुष्ठान पूर्णाहूति के बाद शुक्रवार को विधिविधान से संपन्न हो गया। समापन पर ब्राह्मण भोज और विशाल भण्डारा भी कराया गया।

आचार्य रमाकान्त दीक्षित की देखरेख में 41 ब्राह्मणों को भोज कराया गया। बाद में विशाल भण्डारे में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तों ने मां भगवती का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य रमाकांत दीक्षित ने अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए गुरुजनों, ब्राह्मणों, सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया है।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि माता भगवती को प्रसन्न करने के लिए विद्वान यज्ञाचार्य मोहित शास्त्री के दिशा-निर्देशन में 41 ब्राह्मण पुरोहित बीते 8 दिनों से अभूतपूर्व सहस्रचण्डी यज्ञ करवा रहे थे। संगीतमय भागवत कथा और यज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे थे।
अनुष्ठान में बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव, नरेश प्रताप सिंह यादव, मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अनुराधा, विवेक मित्तल, पंकज भारद्वाज, वीरू, सुभाष अग्रवाल, विष्णु शुक्ला, सीमा, विजय अग्रवाल, रुचि, प्रवीन अग्रवाल, छाया दीक्षित, देव दीक्षित समेत बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।