03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फेयरवेल पार्टी में डांस करते हुय हार्ट फेल होने से अचानक हेड कॉन्स्टेबल की मौत

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: पुलिस के रूप नगर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रवि कुमार की हार्ट फेल होने से अचानक हुई मौत ने पूरे विभाग को स्तब्ध कर दिया है।  बुधवार रात, रूप नगर थाने के एसएचओ की फेयरवेल पार्टी के दौरान, रवि कुमार डांस कर रहे थे जब अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हार्ट फेल को उनकी मौत का कारण बताया गया है। रवि दिल्ली पुलिस में 2010 में भर्ती हुए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रवि कुमार, जो मूल रूप से बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने 2010 में दिल्ली पुलिस जॉइन की थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, और रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता हैं। पिता दिल्ली पुलिस से रिटायर हैं। एक भाई है। उनकी अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है, खासकर जब यह पता चला कि कुछ महीने पहले ही उनकी एंजियोग्राफी हुई थी।

हाल ही में दिल्ली पुलिस के तमाम एसएचओ के ट्रांसफर हुए हैं। उनमें रूप नगर थाने के SHO का भी हुआ है। बुधवार रात को उनके सम्मान में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। देर रात हेड कॉन्स्टेबल एक गाने पर डांस कर रहे थे, जिसके बाद अचानक से वह गिर गए। इस बीच फौरन पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिंदू राव हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Also read-सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला-“महिला ही ‘स्त्रीधन’ की एकमात्र मालकिन

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img