03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल और जैकी ने पीएम मोदी के आह्वान बदला विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग का इरादा, अब भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी  जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दो दिवसीय यह विवाह समारोह गोवा में आयोजित होगा। इस जोड़े ने मूल रूप से विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारों से भारत के भीतर अपनी शादी के उत्सव की मेजबानी करने के आह्वान के बाद दोनों ने भारत में ही शादी करने का निर्णय लिया है।

जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “रकुल और जैकी ने शुरू में अपनी शादी मध्य पूर्व में करने की योजना बनाई थी। लगभग छह महीने की योजना के बाद सब कुछ काफी हद तक ठीक चल जा रहा था। हालांकि, दिसंबर में भारतीय प्रधानमंत्रीआह्वान के बाद रकुल और जैकी ने अपनी मूल योजनाओं पर पुनर्विचार किया और शादी को भारत में स्थानांतरित कर दिया। उनका निर्णय दिसंबर के मध्य में लिया गया।”

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूत्र ने कहा, ”पिछले साल पीएम मोदी ने अमीर और प्रभावशाली परिवारों से अपने जीवन के बड़े आयोजनों के लिए भारत को चुनने का आग्रह किया गया था। काफी कुछ तय होने के बावजूद दंपति ने देश के प्रति अपने प्रेम और इसकी बढ़ती अर्थव्यवस्था में योगदान करने की इच्छा से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है।”

सूत्र ने बताया कि यह निर्णय दंपत्ति की नागरिक के रूप में जिम्मेदारी की भावना, राष्ट्रीय भावना के अनुरूप होने और देश के भीतर कार्यक्रम आयोजित करने के सामूहिक प्रयास में योगदान को प्रदर्शित करता है। जिम्मेदार नागरिक के रूप में, वे न केवल अपने प्यार का जश्न मनाने जा रहे हैं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य भी निभा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल रकुल छतरीवाला और आई लव यू नाम की फिल्म में नजर आई थी। साल 2024 में वे मेरी पत्नी का रीमेक और इंडियन 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img