Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकथियान-डांगूठा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, चालक सहित दो...

कथियान-डांगूठा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, चालक सहित दो लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, विकासनगर: सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सेब बगीचे से रात को लौट रहे थे घर

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। राजस्व निरीक्षक भीम दत्त जोशी ने कहा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शनिवार सुबह राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद स्वजन को सौंप दिए। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने को जांच कर रही है। घटना से ऐठान गांव में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें…साइबर ठगों ने दवा कारोबारी को ई-सिम एक्टिवेट कर ठगा, दो खातों से उड़ाए 25 लाख रुपये

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments