03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, रुड़की में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बोलेरो, चालक की हालत नाजुक

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : हरिद्वार जिले के रुड़की में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीती देर शाम कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए हादसे के कुछ ही घंटों बाद एक और सड़क हादसा हो गया. इस बार ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो चालक को गंभीर चोटें आई हैं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. गनीमत रही कि बोलेरो में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं. पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया हैं, फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर निवासी (25 वर्षीय) जुल्फिकार बोलेरो से अपने अन्य दो दोस्तों के साथ पिरान कलियर से रुड़की की ओर जा रहा था, जैसे ही वह रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे तो सामने की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी. बताया गया है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई.

वहीं मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बोलेरो में सवार युवकों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने घायल चालक जुल्फिकार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में बोलेरो में सवार अन्य दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं. वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. बताते चलें, इस हादसे से कुछ ही घंटों पहले कांवड़ पटरी मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ था, हालांकि उस हादसे का थाना क्षेत्र अलग था.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img