03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का विदाई समारोह, कमला नेहरू योजना के तहत छात्रों को चेक वितरित

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के तहत छात्र-छात्राओं को चेक वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं एक नया मुकाम बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा को लेकर अनेक योजनाएं चला रखी हैं जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कोई भी युवा शिक्षा से अछूता न रहे क्योंकि शिक्षा से ही आज का युवा नहीं ऊंचाइयों को छू सकता है बिना शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है।उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के इस विदाई समारोह कार्यक्रम में कमला नेहरू योजना के तहत बच्चों को चेक वितरित किए जा रहे हैं ताकि वह उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सके।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता , वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, कस्तूरी लाल तागरा, विजय सहित चेक प्राप्त करने वाली छात्रों में मुस्कान, सादियां, नूरानी, सना, परवीन, आसरा थे। श्री दत्ता और श्री तागरा और अजय गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं से साक्षात्कार भी किया और विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए और बताया की किस प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर युवा अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है।इस अवसर पर रजनी लोहानी ,चंदन कुमार, सोनू रस्तोगी, अंजलि गंगवार, रंजीत पाल, रेखा रानी, पूनम मंडल, सुनीता आर्य ,प्रीति रानी, पूनम शर्मा, भीम सिंह, मंजू भारती, रेणुका, फिजा, लक्ष्मी, फरहा ,फिरदौस, शोभा ,काजल पाल, शिरीन, कमलेश, नूरी, पुष्पा, आलिया आदि मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img