03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर कि टक्कर, चार की मौत

एफएनएन, रायबरेली: लखनऊ- प्रयागराज हाइवे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज रायबरेली एम्स में चल रहा है। बताया जा रही है कि  परिवार महाकुंभ से स्नान करके वापस घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम प्रशासन सिद्दार्थ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा दोनों लोग घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां पर घायलों का समुचित इलाज के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया है। भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास स्थित कान्हा ढाबा के निकट हादसा हुआ है।

मंगलवार को भोर में लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो की प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से  फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुँचाया।

वहीं भिड़ंत से बोलेरो में सवार महिला प्रभा नेगी और आशीष द्विवेदी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ने एम्स पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। दो युवकों का इलाज एम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार महाकुंभ में स्नान करके लौट रहा था। ईएमओ डॉ अतुल पांडे ने बताया लखनऊ जनपद के तेलीबाग के रहने वाले छह लोग आए जिसमें तीन को मृत हालत में लाया गया था। एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। वही दो का इलाज चल रहा है।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img