Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार: लक्सर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला पर चढ़ाया...

हरिद्वार: लक्सर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर, तीन बाइकों पर भी लगाई आग

एफएनएन, लक्सर: महाराजपुर कला गांव और केवलपुरी गांव के ग्रामीणों के बीच जमीनी विवाद को लेकर संघर्ष हो गया. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करने का प्रयास किया. विरोध करने पर जुताई करने वाले पक्ष ने एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इतना ही नहीं उन्होंने तीन बाइकों पर आग भी लगा दी. इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले लोग फरार हो गए. उधर, घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर खुर्द गांव निवासी और वर्तमान प्रधान अरुण कुमार के पिता मांगेराम का पड़ोसी गांव केवलपुरी निवासी दो भाइयों सुखबीर व महावीर के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. प्रधान अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने साल 2002 में 18 बीघा जमीन का इकरारनामा सुखबीर और महावीर के साथ किया था, लेकिन सुखबीर आदि ने उस जमीन की फर्जी वसीयत तैयार कर बैनामा अपने नाम करा लिया.

अरुण ने बताया कि जमीन को लेकर कोर्ट में भी विवाद चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी रविवार को सुखबीर और महावीर ने अपने पक्ष के चार लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि उन्होंने विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुटाई करना शुरू कर दिया. ग्राम प्रधान अरुण कुमार का आरोप है कि इस दौरान खेत में उसकी माता सविता देवी भी मजदूरों के साथ काम करने के लिए गई हुई थी. उन्होंने उनकी मां के ऊपर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं.

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का विरोध किया तो आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मौके पर खड़ी तीन बाइकों पर भी आग लगा दी. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. इसी बीच किसी ने घटना की सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली से पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई.

वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को लक्सर अस्पताल पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि उसकी माता का देहरादून की एक अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है, जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ऋषिकेश: नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments