एफएनएन, किच्छा : केंद्र की भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अनेक योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम किया है परंतु विपक्ष द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को जिस प्रकार भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है विपक्ष उसमें सफल नहीं हो पाएगा उक्त वक्तव्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इश्तियाक खान ने जारी बयान में कहे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा 9 साल का बेहतरीन कार्यकाल जनता को पुनः भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए विवश करेगा, श्री खान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि भाजपा की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे तथा अधिक से अधिक भाजपा से जुड़ने की अपील करें।






