हवन-पूजन के बाद भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यभार संभाला, कहा- सभी को साथ लेकर चलूंगा

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने आज हवन पूजन के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस बीच कार्यालय में हवन पूजन का भी आयोजन हुआ। पत्रकारों से बात करते हुए कमल जिंदल ने कहा कि वह भाजपा की रीति नीति के हिसाब से संगठन को आगे बढ़ाएंगे। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है, ऐसे में सभी को साथ में लेकर चलेंगे और आगे आने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है और इसी सम्मान के बलबूते आज भाजपा का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है। यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है और वह पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, वन निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, अमनदीप सिंह विर्क, श्रीकांत राठौर, अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, योगेश वर्मा, मनीष शुक्ला, धर्म सिंह कोली, ललित बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img