Sunday, June 8, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया आगाज

भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया आगाज

एफएनएन, देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी।

  • लोगों से साधा जाएगा संपर्क

मदन कौशिक ने कहा कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। इस अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधा जाएगा। यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही महासंपर्क अभियान बुधवार को राज्य के अन्य जिलों से भी शुरू कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments