03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए, रुद्रपुर के गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने क्यों किया अनशन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हल्द्वानी में सभा की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में गांधी पार्क में अनशन कर आक्रोश जताया। तनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। सभा की अनुमति के बाद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के चलते अनुमति को निरस्त किया जाना शर्मनाक है। उन्होंने अफसरों को सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और यह जल्द पता भी लग जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ओर आपदा में सब कुछ गवा चुके लोग परेशान हैं, वहीं भाजपा के नेता गले में माला डलवाते हुए नजर आ रहे हैं। आपदा पीड़ितों को सड़ा हुआ राशन बांटा जा रहा है। उनको दिए गए चेक बाउंस हो रहे हैं, इसके बावजूद सरकार का कोई ध्यान नहीं है। रुद्रपुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने कहा कि सरकार की हिटलरशाही अब और नहीं चलेगी।

भाजपाई यह कान खोल कर सुन लें कि आने वाला समय कांग्रेस का है और जल्द जनता भाजपा को उसकी औकात भी दिखा देगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील गाबा ने भी सरकार को चेताया और कहा कि अगर कुछ नहीं कर सकते हो तो गद्दी से भाजपा को उतर जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, प्रदेश सचिव परिमल राय, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, जिला महासचिव सुशील गाबा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम दयाल सिंह, रामस्वरूप भारती, प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह, नत्थू लाल, साजिद खान, उमर खान, सत्य प्रकाश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, राम प्रसाद, सपना गिरी, इंद्रजीत सिंह, सचिन आनंद, उमाशंकर, पार्षद बाबू खान, सचिन मुंजाल, रणजीत सिंह राणा, जगदीश कर्मकार, रामप्रसाद, राज मिश्रा, दलजीत सिंह, तुलविंदर सिंह, शिशुपाल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img