03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपाइयों की दिवाली तक चमक सकती है किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नवरात्र के बाद अब दिवाली दायित्वों की सौगात लेकर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। इसके मुताबिक, दिवाली तक कई भाजपाइयों की किस्मत चमक सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द दायित्वों की एक और सूची पर मुहर लगाएंगे। रविवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दायित्व बांटे जाने के संबंध में कहा, मुख्यमंत्री ने नवरात्र तक दायित्व देने की बात कही थी। दायित्वों की पहली सूची जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा, पहले चरण में दायित्वों की चार सूची जारी होंगे। तीन और सूची जारी होनी हैं।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दायित्वों की पहली सूची जारी होने के बाद संगठन और सरकार पर पार्टी नेताओं का जबर्दस्त दबाव है। कई नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता केंद्रीय नेताओं से लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष को भी लगातार सिफारिशें प्राप्त हो रही हैं।

  • 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को मिल सकते दायित्व

धामी सरकार आने वाले दिनों में 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात दे सकती है। माना जा रहा कि इसके लिए संगठन और सरकार के बीच चर्चा भी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संकेत दिए कि पहले चरण के लिए तैयार चारों सूचियों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हो चुकी है।

  • पूर्व विधायकों को भी मिलेगा दायित्व का तोहफा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए कि दायित्व की सौगात पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व विधायकों को भी दी जा सकती है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से दायित्वों का आवंटन होगा। पार्टी युवा, महिला, एसी, एसटी, ओबीसी वर्ग से जुड़े नेताओं को दायित्वों में प्राथमिकता देगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Topics

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img