Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने किया डिजिटल नॉमिनेशन

भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने किया डिजिटल नॉमिनेशन

एफएनएन, देहरादून : बीजेपी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नॉमिनेशन किया। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं।

मां गंगा की पावन भूमि से उत्तराखंड का यह पहला डिजिटल नामांकन शुरू हुआ हैं। डिजिटल नामांकन बजट फ्री हैं साथ ही समय भी बचता हैं। लोकसभा की पांचों सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों का एलान करने के बाद अब भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां भी तय कर दी थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पार्टी अल्मोड़ा लोकसभा सीट से नामांकन का श्रीगणेश करेगी। इस दिन पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने का यह सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। हरिद्वार लोस सीट पर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सीट पर आज 22 मार्च को पहले ऑनलाइन नामांकन किया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसके बाद 23 मार्च कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप पर्चा दाखिल करेंगे। 26 मार्च को गढ़वाल सीट पर पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी और टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह पर्चा भरेंगी। नैनीताल संसदीय सीट पर 27 मार्च को पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट नामांकन करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments