03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल का घेराव

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : बीते 15 दिनों से गायब भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह के भतीजे अर्षवीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह की बरामदगी की मांग को लेकर आज पूर्व विधायक ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल से मुलाकात कर सकुशल वापसी की मांग की।

पूर्व विधायक ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल से कहा कि नजीबाबाद निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह के भतीजे अर्शवीर सिंह 11 सितंबर को शाम 3 बजे घर से यह कह कर गया कि अभी थोड़ी देर में वापस आ रहा हूं तथा रास्ते में एक लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर पिपलिया तक गया और वहां पिपलिया चौराहे पर मोटरसाइकिल से उतर गया लेकिन उसके बाद से कुछ पता नहीं लग पा रहा है, 15 दिन बीत जाने के बाद परिवार को अब चिंता, आशंका सता रही है काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है,

कलकता फॉर्म चौकी में उक्त की प्राथमिकी 12 सितंबर को दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक से आवश्यक कार्रवाई करते हुए अर्षवीर सिंह को सकुशल वापस लाने की परिवार ने भी गुहार लगाई।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कतयाल ने पूर्व विधायक व पारिवारिक सदस्यों को आश्वस्त किया, कि पुलिस लगातार अर्शवीर सिंह को ढूंढने में लगी हुई है, एसओजी की भी मदद ली जा रही है सभी के सहयोग से जल्दी ही अर्शवीर सिंह को पुलिस सकुशल बरामद करेगी।

घेराव करने वालों में जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अंकित सिंह, मुकेश कोहली, विनोद कोहली, परमजीत सिंह पम्मा, परमिंदर सिंह विर्क, सतीश जोशी, चरणजीत सिंह, गुलजार सिंह, कमल फुलारा, राजेंद्र सिंह, नीरज खुग्गर, विशाल गुप्ता, पवन दुबे, मारकंडे मिश्रा, महामाया मिश्रा, बिरजू कुमार, नंदलाल यादव, विनोद कोहली, ग्राम प्रधान अजय साहनी, जसविंदर सिंह मानकिया, गुरमुख सिंह, मनोज जोशी थे।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img