03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जनसंपर्क

एफएनएन, किच्छा : बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक ने वार्ड 2 आजादनगर सुनहरा अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए एवं उनके बारे में बस्ती वालों को बताते हुए जागरूक किया।

सर्वप्रथम आजादनगर सुनहरा पहुंचने पर वार्ड सभासद राजकुमार कोली एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा सरकार ने पूर्व विधायक के साथ, बस्ती संपर्क अभियान प्रवासी कार्यकर्ता नेत्रपाल मौर्य एवं मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना का बस्तीवासियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि जनता ही हमारी ताकत है। जनता के लिए काम करना है, इसलिए जनभागीदारी से बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि भाजपा ने उज्ज्वला योजना और 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। कार्यक्रम को प्रवासी कार्यकर्ता नेत्रपाल मौर्य व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने भी संबोधित किया तथा संचालन मंडल महामंत्री मुकेश कोली ने किया। इस दौरान समस्त बस्ती वासी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img