एफएनएन, किच्छा : सवा सौ करोड़ परिवारजनों के चहेते, अखिल विश्व में मां भारती का परचम बुलंद करने वाले प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी का जन्म दिन पूर्व विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सैना ने कहा की मोदी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में आज प्रत्येक भारतवासी अपने आप को गौरवान्वित एवं सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है।
देश के अंदर आस्था के प्रमुख केंद्रो का पुनरुत्थान कार्य जारी है। गांव सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो रहे हैं। वैश्विक पटल पर भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, महेंद्र पाल, मूलचंद राठौर, मुकेश कोहली, गोल्डी गोरया, लता सिंह, राजेश कोहली, नितिन चरण वाल्मीकि, आरती दुबे, सुनीता गंगवार, रामावतार अग्रवाल, राकेश गुप्ता, धनीराम, विशाल गुप्ता, सचिन चरण थे।