Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा सांसद अजय भट्ट कोरोना पाॅजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

भाजपा सांसद अजय भट्ट कोरोना पाॅजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

एफएनएन, रुद्रपुरः उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वर्तमान में वे दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि अचानक काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होने पर बीते दिनों उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था। अब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल  एम्स नई दिल्ली में डॉक्टरों की सलाह पर उपचार करा रहे हैं। हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हालांकि कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर तीन दिन पहले ही डाक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया था।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में 84 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। नए मरीज मिलने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments