03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीएसएफ ने अटारी बाॅर्डर पर दो घुसपैठिये मार गिराये, भारी तादाद में अत्याधुनिक हथियार बरामद

  • दो अत्याधुनिक राइफलों, एक पिस्टल, 90 कारतूस, तीन मैगजीन और पाकिस्तानी मुद्रा की हुई बरामदगी 

एफएनएन, चंडीगढ़ः  पंजाब में अमृतसर के पास अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार-गुरुवार की रात तीसरे पहर दो घुसपैठियों को मार गिराया है। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। बीएसएफ के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घुसपैठिये अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। बीएसएफ की घुसपैठियों से यह मुठभेड़ बुधवार-गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। चेतावनी के बाद भी घुसपैठिये वापस नहीं लौटे, उल्टे बीएसएफ जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे तो जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ के जांबाज जवानों ने दोनों को ढेर कर दिया।मारे गए घुसपैठियों के कब्जे से एक एके 56 राइफल, 61 कारतूस, दो मैगजीन, एक मैग्नम राइफल, 29 कारतूस, एक मैगजीन, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो पीवीसी पाइप और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। घने कोहरे के बावजूद तलाशी अभियान बदस्तूर जारी है।
सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अमावस की काली रात में घुसपैठियों ने हेरोइन और हथियारों की खेप ठिकाने लगाई है। खेप को ठिकाने लगाने के बाद घुसपैठिये वापस लौट गए। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि नशे की संभावित खेप सीमावर्ती तस्करों को पहुंचाई गई है।

दिसंबर माह की शुरुआत तक पंजाब के इलाकों में सात बार से अधिक पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ दर्ज की गई। हाल ही में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सैटेलाइट और मोबाइल संदेशों को भी डिकोड किया है। इसमें पता चला है कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर ड्रोन की गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान ने इसको ‘ऑपरेशन परिंदा’ नाम दिया है। घटना के बाद बीएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश मे जुट गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img