Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसरकारी कार्यक्रम में भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष...

सरकारी कार्यक्रम में भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट मे तीखी नोकझोंक

एफएनएन, किच्छा : ऊधम सिंह नगर की किच्छा तहसील मे राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के बीच तीखीं नोकझोंक हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया, जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कुछ राज्य आन्दोलन कारियों के साथ कार्यक्रम छोडकर चले गए। भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट बोले, हम आपके हाथ से सम्मान नहीं लेगें, क्योंकि राजेश शुक्ला उत्तराखंड के विरोधी हैं।

शुक्ला ने कहा कि अगर मै उत्तराखंड का विरोधी होता तो नारायण सिंह के बूथ से पिछले तीन बार से क्यों जीत रहा हूं,जबकि पिछली बार पूर्व सीएम हरीश रावत मे मेरे सामने थे फिर भी मैने जीत हासिल की है,पहले वो तय करें कि वो किस तरह का आचरण कर रहे है। आज का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नही था। आज का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था। वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का विरोध करने वालों के हाथ से हम कोई सम्मान नही ले सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments