03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अपनों ने ही कर दी यशपाल आर्य के खिलाफ बगावत, किंदा बोले- काले झंडे और डंडों से करेंगे यशपाल का स्वागत

एफएनएन, बाजपुर : बाजपुर में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई है। इसी के चलते बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के करीबी रहे कुलविंदर सिंह ने यशपाल आर्य के विरोध में बैठक की ओर बाजपुर से चुनाव लड़ने पर काले झंडे और डंडे से विरोध करने की यशपाल आर्य को चेतावनी दी। बता दें कि कांग्रेस में गुटबाजी समय-समय पर सामने आती रही है। गुटबाजी का ही नतीजा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तराखंड में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वही आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाजपुर में गुटबाजी फिर से सामने आ गई है। जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में यशपाल आर्य के करीबी रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने ही यशपाल आर्य का विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बाजपुर के कई ग्राम प्रधान, बीडीसी और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यशपाल आर्य के बाजपुर से चुनाव लड़ने पर विरोध करने की रणनीति बनाई। इस दौरान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि बाजपुर की जनता ने यशपाल आर्य पर भरोसा रख कर उन्हें बाजपुर से दो बार जीत हासिल कर आई है, लेकिन लगातार यशपाल आर्य ने पार्टी बदल कर बाजपुर की जनता के साथ धोखा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस बार यशपाल आर्य बाजपुर से चुनाव लड़ेंगे तो काले झंडे और डंडों के साथ यशपाल आर्य का जमकर विरोध किया जाएगा और आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img