Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यभाजपा ने चार राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, शिवराज सिंह...

भाजपा ने चार राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की जिम्मेदारी

एफएनएन, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी साल के आखिरी में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

धर्मेंद प्रधान बने हरियाणा के प्रभारी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के प्रभारी होंगे। बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कंधों पर होगी। उन्हें यहां का प्रभारी बनाया गया है। हिमंत बिस्वा सरमा सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें..केदारनाथ आपदा की बरसी पर दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धासुमन, बाबा केदार से की प्रार्थना

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments