Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबिशन सिंह चुफाल ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, चर्चाएं तेज

बिशन सिंह चुफाल ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, चर्चाएं तेज

एफएनएन, नई दिल्ली: डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बता दे की  चुफाल के नेतृत्व में मंगलवार को  हल्द्वानी में  आयोजित बैठक में भी  कुमाऊं और गढ़वाल के  कई विधायक  शामिल हुए थे। दरअसल प्रदेश में सत्तापक्ष के तमाम विधायक लंबे समय से नौकरशाही की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। इन विधायकों की अपने ही क्षेत्र में अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। बैठक के बाद राज्य के सियासी हलकों में कई तरह की चर्चा जोरशोर से होने लगी है। हालांकि इस बैठक में क्या निर्णय हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है।

चुफाल का सियासी कद

डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल यूपी के समय से विधायक हैं। इस बार वह छठी बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सरकार में केबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments