03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजापुर हमला: अगवा जवान की दो दिन में हो सकती है रिहाई, नक्सलियों ने सरकार के सामने रखी ये शर्त

Spread the love

एफएनएन, बीजापुर : बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सली दो दिनों में रिहा कर सकते हैं।  बीजापुर के एक पत्रकार को फोन कर नक्सलियों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले नक्सलियों ने जवान की रिहाई के लिए सरकार से शर्त रखी थी। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पर्चा जारी कर केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। संगठन ने अगवा जवान को रिहा करने के लिए केंद्र मध्यस्थों को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था।

दो पेज के पत्र में कहा गया है, ‘बीजापुर हमले में 24 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, 31 घायल हुए, 1 हिरासत में है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 4 जवानों की जान चली गई। हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं। वे मध्यस्थों की घोषणा कर सकते हैं। हम उसे रिहा कर देंगे। जवान हमारे दुश्मन नहीं। वहीं, बीजापुर के पत्रकार गणेश मिश्रा ने बताया, ‘मुझे नक्सलियों की तरफ से दो बार फोन आया कि एक जवान उनकी हिरासत में है। उन्होंने कहा कि जवान को गोली लगी है और उसका इलाज किया गया है। उसे 2 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवान का एक वीडियो और फोटो जल्द ही जारी किया जाएगा।

इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों के आपरेशन में कोई कमी नहीं थी और हमारे जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया। महानिदेशक ने कहा कि हमारे जवानों ने करीब 700-750 प्रशिक्षित नक्सलियों से डटकर मुकाबला किया। हमें पता चला था कि बीजापुर के गांव में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं और सुरक्षा बलों ने मिलकर आपरेशन चलाया। नक्सलियों ने हमारे जवानों को घात लगाकर ग्रेनेड लांचर, लाइट मशीन गन और अन्य आटोमैटिक हथियारों से भारी फायरिंग की।

अगवा जवान की रिहाई के लिए पुलिस चौतरफा प्रयास कर रही है। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि मीडिया समेत गांव के मध्यस्थों को इस काम में लगाया गया है। इलाके की सघन तलाशी भी ली जा रही है। अभी जवान की लोकेशन का पता नहीं चला है, पर जल्द ही उसे रिहा करा लेंगे। बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 22 जवान शहीद हुए थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img