03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एफएनएन की खबर पर लगी मुहर, गोलीकांड के आरोपी ने किया कोतवाली में सरेंडर

Spread the love
  • पुलिस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

एफएनएन, रुद्रपुर : एफएनएन की खबर पर एक बार फिर मोहर लगी है। खुल्लम-खुल्ला गोली चलाने वाले बिल्डर के बेटे दीपक जैन ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया है। उसके सरेंडर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा उस असलाह को लेकर भी है जिससे फायरिंग की गई, हालांकि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग दीपक जैन के पिता जयचंद के लाइसेंस की पिस्टल से नहीं हुई। दीपक जैन और उसके पिता का लाइसेंसी पिस्टल पहले से ही कोतवाली के मालखाने में जमा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि होली वाले दिन व्यापारी और बिल्डर जयचंद के बेटे दीपक जैन ने ताबड़तोड़ फायरिंग करी थी। इस घटना में जैन के यहाँ मजदूरी करने वाले एक श्रमिक की बेटी व कुछ लोग जख्मी हो गए थे।इसके बाद से ही दीपक जैन फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके घर की कुर्की के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस बीच बुधवार सुबह दीपक जैन के  कोतवाली में सरेंडर करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि एक कांग्रेसी नेता और पूर्व पुलिस अधिकारी ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि एसएसपी दलीप सिंह कंवर ने अफवाहों को खारिज किया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img