राजधानी लखनऊ में एक महिला रोगी खतरनाक एचएमपीवी वायरस पॉजिटिव पाई गई है । इस महिला रोगी की उम्र 60 साल की है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) या संजय गांधी आयुर्विज्ञान हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने जीवन रक्षक उपचार के बाद एचएमपीवी वायरस के लक्षणों वाली इस महिला रोगी को स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के ही बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
गैस रिसाव से स्लॉटर हाउस की पैकिंग यूनिट में काम कर रहीं महिला मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सब आंखों में तेज जलन की शिकायत से भी जूझ रही थीं। हालत बिगड़ने पर पांच महिला मजदूर बेहोश भी हो गईंं। रेस्क्यू टीम ने इन सबको आनन-फानन सुरक्षित प्लांट से निकाला और स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है।