03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन: BJP विधायक अरविंद पांडे के भाई समेत चार पर FIR दर्ज

एफएनएन, गदरपुर : उत्तराखंड के भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी किरायानामा बनाकर पीड़ित की जमीन हड़पने का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। इस धोखाधड़ी मामले में उनके साथ अन्य तीन लोगों के नाम भी सामने आए है। पुलिस ने भाजपा नेता और नामी व्यापारी संजय बंसल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित व्यापारी संजय बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई ने उनके साथ जमीन की धोखाधड़ी की कोशिश की है। आरोप है कि गांव मुंडिया पिस्तौर में उनकी भूमि को जबरन अपना बता रहें है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया गया कि उन्होंने इस जमीन को अरविंद पांडे के जीजा जेपी तिवारी को काम करने के लिए दे रखी थी। लेकिन, अब आरोपियों (जीजा और भाइयों) ने इस जमीन को हड़पने के लिए फर्जी किरायानामा तैयार किया हुआ है। उन्हें वहां आने से भी मना किया गया है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा विधायक अरविंद पांडे के जीजा जेपी तिवारी, भाई देवानंद पांडे, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला माजरा बख्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर जमीन हड़पने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img