03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश: कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 800 बोरी चाइनीज लहसुन को जब्त करने के बाद उसे कुचलकर जमीन खोदकर नष्ट किया गया

Spread the love

एफएनएन, महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक बार फिर कस्टम विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जहां चीनी लहसुन को जब्त करने के बाद उसे कुचलकर जमीन खोदकर नष्ट किया गया है। कस्टम विभाग कि इस कार्रवाई से खासकर जो चाइनीज लहसुन की तस्करी करने वाले तस्कर हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही बता दें कि इससे पूर्व भी कस्टम विभाग द्वारा चाईनीज लहसुन को जब्त कर नष्ट करने का कार्य किया जाता रहा, लेकिन कभी तस्कर तो कभी स्थानीय ग्रामीण जमीन खोदकर लहसुन को चुरा ले जाते थे।

एक बार फिर दिखी कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार कस्टम विभाग द्वारा तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए पहले तो इस लहसुन को महराजगंज के निचलौल नगर पंचायत के घोड़हवा वार्ड स्थित दामोदरी पोखरी पर इसे कुचलाने के साथ जमीन खोदकर गड्ढे में दफन किया गया। इस कार्रवाई से जहां एक तरफ कस्टम विभाग का मानना है कि अब लहसुन पूर्ण रूप से नष्ट हो चुका है तो वहीं चाईनीज लहसुन को दोबारा गड्ढा खोदकर ना चुरा पाने पर तस्करों के मंसूबे फेल नजर आ रहे हैं।

800 बोरी चाइनीज लहसुन पर चलवाया बुलडोजर
आपको तस्वीरों में दिख रहा यह सफेद रंग का पदार्थ बर्फ नहीं बल्कि चाईनीज लहसुन है, जिसे बुलडोजर की सहायता से कुचला जा रहा है। जहां एक तरफ बुलडोजर माफियाओं के घरों पर गर्ज कर उन्हें नेस्तनाबूद कर देता है तो वहीं चीन द्वारा निर्मित इन सफेद जहरीले लहसुन को एक सुरक्षित स्थान पर पहले तो कुचला जा रहा है और फिर इसे बुलडोजर की सहायता से गड्ढे में दफन किया जा रहा है, जिससे तस्करों के मंसूबे फेल नजर आ रहे हैं क्योंकि इससे पहले भी कस्टम विभाग द्वारा चाईनीज लहसुन को दफन किया जाता रहा लेकिन तस्कर रात के अंधेरे में उसे खोदकर उठा ले जाते थे। इसके साथ-साथ ही स्थानीय ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेते थे। लेकिन इस बार कस्टम विभाग द्वारा चाईनीज लहसुन को कुचल कर नष्ट करने का कार्य किया गया है। जिससे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- मझोला: दुर्गा नगर में एक कलयुगी महिला ने करवा चौथ से 2 दिन पहले पति के ऊपर धारदार हथियार से कातिलाना हमला किया: पति अस्पताल में भर्ती

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img