03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: खाई में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

सहस्त्रधारा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसएसडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।

कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे और उसे बाहर निकाला। हालांकि, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img