Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में बिडेन ने ट्रंप को पीछे छोड़ा, बहुमत के करीब पहुंचे...

अमेरिका में बिडेन ने ट्रंप को पीछे छोड़ा, बहुमत के करीब पहुंचे बिडेन

एफएनएन (देश-विदेश डेस्क) , न्यूयॉर्क : दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शुमार अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसका फैसला करने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान किया। इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव की मतगणना में जो बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं। 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, जो बिडेन को 264 तो ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर वोटों की गिनती पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments