03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पकड़ा गया भीमताल का आदमखोर, तीन महिलाओं को मारने वाला नरभक्षी, होगा डीएनए टेस्ट

Spread the love

एफएनएन, भीमताल : भीमताल क्षेत्र में इसी माह तीन महिलाओं को मार डालने वाले नरभक्षी बाघ या गुलदार को रेस्क्यू किए जाने की कड़ी में वन विभाग को सफलता हाथ लगी है। सोमवार मध्य रात्रि के बाद विभाग के विशेषज्ञों और कर्मचारियों की टीम ने एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर लिया है। जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई जा रही है।

हालांकि पकड़ी गई बाघिन नरभक्षी है या नहीं यह डीएनए रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा। विभाग के विशेषज्ञों ने बाघिन के सैंपल ले लिए हैं। जिनको जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाएगा। फिलहाल पकड़ी गई बाघिन को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद बाघिन को ढेला रेस्क्यू सेंटर रामनगर भेजा जा सकता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
नरभक्षी ने महिलाओं को बनाया था शिकार

 

बता दें कि भीमताल के अलचौना, मलुवाताल, पिनरो क्षेत्र में नरभक्षी ने दो महिलाओं और एक युवती को निवाला बना लिया था। दो महिलाओं से लिए गए सैंपलों से वन विभाग को बाघ के हमले की पुष्टि हुई थी। रविवार को जंगलियागांव क्षेत्र में वन्यजीव ने एक बैल को निवाला बना लिया था। इसके बाद से ही वन विभाग ने क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर लोगों को विशेष तौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।

हाई कोर्ट ने दिए थे निर्देश

साथ ही हाई कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ डा. पराग निगम समेत तीन वन्यजीव चिकित्सकों के साथ टीम नरभक्षी को पकड़ने में जुटी हुई थी। सोमवार रात जंगलियागांव क्षेत्र में हमले में मारे गए बैल के समीप टीम को हलचल दिखाई दी। इस दौरान टीम ने ट्रेंकुलाइज गन से बाघिन को बेहोश कर दिया। डा. हिमांशु पांगती ने बताया कि पकड़ी गई बाघिन की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। जिसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img