Friday, April 18, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयभारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ पार

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ पार

  • 95 लाख लोग ठीक भी हुए हैं, 24 घंटे में 25153 नए केस

एफएनएन,नई दिल्ली: भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। देश में अब तक 95 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 25,153 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। यह संख्या शुक्रवार के 22,889 आंकड़े से ज्यादा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 25,153 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,136  हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,50,712 हो गई है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments