03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love
  • मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में बेहड़ और अन्य जन प्रतिनिधियों ने दिलवाई शपथ

एफएनएन, रुद्रपुर :  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके हक़ के लिए व्यापार मंडल हर संभव कार्य करेगा। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को पुनः नियोजित करते हुए शपथ ग्रहण स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कराने का निर्णय लिया।
काशीपुर रोड स्थित आनंदम गार्डन बैंक्वेट हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गयी। इसके बाद व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने ईश वंदना की। समारोह में बोलते हुए व्यापारी नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन वर्मा को हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा।
इस दौरान व्यापार मंडल के संयुक्त प्रदेश महामंत्री गुलशन छाबड़ा, राजेश डावर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, प्रदेश मंत्री अशोक छाबड़ा, सतपाल गाबा, जिला महामंत्री विनीत जैन, व्यापार मंडल रुद्रपुर के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, नगर महामंत्री हरीश अरोरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सुरमुख सिंह, राजू सीकरी, लेखराज नागपाल, जिला संगठन मंत्री कृष्ण लाल सुधा, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील ठुकराल, युवा जिला महामंत्री निशांत ढल्ला, युवा जिला कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी अजय चड्ढा, जसपाल डोगरा तथा युवा जिला मीडिया प्रभारी सक्षम ग्रोवर आदि मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img