03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में कोरोनावायरस केस अपडेट : भारत में नए COVID-19 केसों में 3.8 प्रतिशत बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 26,291 मामले

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफ़एनएन, नई दिल्ली : भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों का ग्राफ एक बार फिर तेजी पकड़ता हुआ नजर आ रहा है| देश में नए COVID-19 केसों में 3.8 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है| रविवार को 25,320 नए मामले सामने आए थे| स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26,291 नए दर्ज किए गए हैं| इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1.13 करोड़ हो गई है| वहीं, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 118 लोगों की संक्रमण के चलते जान गई है| कुल 1,58,725 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है|

पिछले करीब तीन महीनों में आज सबसे ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं| इससे पहले, 20 दिसंबर को 26,624 नए मामले रिपोर्ट हुए थे| संक्रमण के नए मामले बढ़ने और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी है| एक्टिव मामलों की संख्या 11 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा हो गई है| सोमवार को एक्टिव केस 2,19,262 हो गए यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है| 11 जनवरी को 2,22,526 एक्टिव मामले थे|

स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 17,455 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं, देश में अब तक  1,10,07,352 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हुए हैं| रिकवरी रेट यानी संक्रमण मुक्त होने की दर 96.68 प्रतिशत पर आ गई है| कुल मामलों में एक्टिव मरीज़ 1.92 फीसदी हैं जबकि मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है| पॉजिटिविटी रेट 3.73 प्रतिशत है| टेस्टिंग की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 7,03,772 टेस्ट हुए हैं जबकि  रविवार यानी 14 मार्च तक कुल 22,74,07,413 नमूनों का परीक्षण किया गया है|

पिछले 24 घंटे में नए मामले- 26,291
अब तक कुल मामले- 11,385,339

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 17,455
अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 1,10,07,352

पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 118
अब तक हुई कुल मौत- 1,58,725

एक्टिव मामले- 2,19,262

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img